आगरालीक्स…आगरा में टीडीआई मॉल के पास दर्दनाक एक्सीडेंट, बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत. आगरा में 44 ब्लैक स्पॉट्स…
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में देर रात टीडीआई मॉल के पास भीषण एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. रात को बेकाबू बस ने इनको अपनी चपेट में ले लिया और रौंद दिया. एक अन्य युवक घायल भी हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है.
मृतकों की पहचान 28 वर्षीय हर्षित पुत्र सुनील शर्मा निवासी जलेसर रोड फिरोजाबाद और 40 वर्षीय अनिल निवासी तेलीपाड़ा थाना ताजगंज के रूप में हुई है. सुबह हादसे की सूचना परिजनों को मिली जिसके बाद कोहराम मच गयाह है.

एक साल में बढ़ी दुर्घटनाएं
जनवरी 2024 से दिसम्बर 2024 तक 1223, दुर्घटनायें व 586 मृतकों की संख्या रही, जबकि जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक 1456 दुर्घटनायें व मृतकों की संख्या रही 748 रही है, वर्ष 2025 में कुल 44 ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित हैं. जिलाधिकारी ने बुधवार को सड़क सुरक्षा हेतु जनजागरूकता व रोड सेफ्टी क्लब गठित करने के निर्देश दिए.
रोड सेफ्टी क्लब संचालित
उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जनपद में 29 रोड सेफ्टी क्लब संचालित हैं तथा जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठकें, स्कूल कॉलेजों में सड़क सुरक्षा शपथ, प्रतिज्ञा व अन्य गतिविधियां, ऑनलाइन व ऑफलाइन चालक प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन तथा विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा यातायात नियमों, ओवर स्पीडिंग, इत्यादि के बारे में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये गये हैं, जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा मित्र बनाये जाने के निर्देश दिए.