आगरालीक्स…दर्दनाक, भगवान टाकीज चौराहे पर रोडवेज बस ने युवक को रौंद दिया. मौके पर ही हो गई मौत
आगरा में भगवान टाकीज चौराहे पर रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ है. हरियाणा रोडवेज की एक बस ने पुल के नीचे सो रहे एक युवक को रौंद दिया. बस का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा देख लोगों की चीखें निकल गईं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
हादसा भगवान टाकीज फ्लाईओवर के नीचे हुआ. हरियाणा रोडवेज की एक बस यहां से गुजर रही थी. चालक बस को फ्लाईओवर के नीचे से मोड रहा था कि तभी नीचे सो रहे एक युवक के ऊपर से बस का पहिया निकल गया. युवक का सिर कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जरूरी कार्रवाई की जा रही है.