आगरालीक्स…आगरा में भाजपा का मतदाता जनसंपर्क अभियान आज भी चला. एसआईआर में नाम न आने वाले मतदाताओं से जानी समस्याएं.
भारतीय जनता पार्टी के मतदाता जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को बल्केश्वर मंडल ने विभिन्न बूथों एवं प्रत्येक शक्ति केन्द्रों पर जाकर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष टी एन अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह ने कर्मयोगी फुआरा स्तिथ एस एस कॉन्वेंट स्कूल में बी एल ओ नदारद थे। मतदाताओं से बातचीत कर उनकी पीड़ा को जाना व तत्काल जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से फोन पर बात की, जिसके तुरंत बाद जिलाधिकारी ने एस डी एम विनोद कुमार को कैंप पर भेजा, उन्होंने लोगों की पीड़ा को समझा और तत्काल प्रभाव से हल कराने के लिए सुपर वाइजर को निर्देशित किया।
इस मौके पर शरद माहेश्वरी, पल्लव गुप्ता, पवन बंसल, पीयूष अग्रवाल आदि मौजूद थे
