आगरालीक्स…आगरा में क्रिटिकल क्रैश लोकेशन पर पुलिस लगा रही कन्वेक्स मिरर. 44 ब्लैक स्पॉट्स, जहां रहता है एक्सीडेंट का खतरा. पिछले साल 748 लोगों की हुई है मौत..
आगरा में बढ़ते एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए हाल ही में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश दिए. बैठक में जनपद में स्थित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2025 में कुल 44 ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित हैं, जनवरी 2024 से दिसम्बर 2024 तक 1223, दुर्घटनायें व 586 मृतकों की संख्या रही, जबकि जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक 1456 दुर्घटनायें व मृतकों की संख्या रही 748 रही है.
डीएम के सख्त आदेशों के बाद आगरा में क्रिटिकल क्रैश लोकेशन पर कन्वेक्स मिरर लगाए जा रहे हैं. रविवार को सिकंदरा चौराहे पर कन्वेक्स मिरर लगाए गए. कन्वेक्स मिरर ब्लाइंड टर्न व मुख्य चौराहों को ध्यान में रखते हुए लगाए जाते हैं. कन्वेक्स मिरर दुर्घटना बचाने में सहायक है यह उस जगह खासकर लगाए जाते हैं जब दो रासते किसी जगह पर मिलते हों. इस समय पीछे से तेज गति से आ रहा वाहन नहीं दिखाई देता और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.