आगरालीक्स आगरा की रोजर शू फैक्ट्री में करोड़ों की चोरी, कोठी पर काम चलने के कारण फैक्ट्री में रखे थे कैश और ज्वैलरी, दो संदिग्ध पकड़े।
आगरा मथुरा हाईवे पर रोजर शू फैक्ट्री है। फैक्ट्री के मालिक दीपक बुद्धिराजा हैं वे लाजपत कुंज में रहते हैं उनकी कोठी में निर्माण कार्य चल रहा है। दीपक बुद्धिराजा ने पुलिस को बताया कि कोठी में काम चलने के कारण कैश और ज्वैलरी फैक्ट्री में रख दिए थे। 19 जनवरी की सुबह कर्मचारी महेश गुप्ता का उनका पास फोन आया बताया कि फैक्ट्री में चोरी हो गई है।
पहली मंजिल पर कमरे का ताला टूटा मिला
दीपक बुद्धिराजा अपनी पत्नी के साथ फैक्ट्री में पहुंचे, पहली मंजिल पर बने कमरे का ताला टूटा हुआ था। वहां रखी सभी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे, उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब 55 लाख रुपये का कैश था ज्वैलरी कितने की थी इसका सही आकलन करने के बाद बताया जाएगा।
सीसीटीवी में दिखाई दिया एक युवक, दो संदिग्ध पकड़े
सीसीटीवी में फैक्ट्री में छत के रास्ते से एक युवक घुसते हुए दिखाई दिया, पुलिस ने सीसीटीवी के साथ ही फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ की, इसके आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस को चोरी हुए कैश का भी पता चल गया है।