मैनपुरीलीक्स…Mainpuri Local News: दर्दनाक पति पत्नी की गोली मारकर हत्या, नोएडा में नौकरी करते हैं दो बेटे।
मैनपुरी के फुलापुर थाना बरनाहल में 62 साल के महेश चंद्र अपनी पत्नी 60 साल की अनीता शाक्य के साथ रह रहे थे, उनके दो बेटे हैं दोनों बेटे नोएडा में नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह काफी देर तक महेश चंद्र का गेट ना खुलने पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। गेट न खुलने पर युवकों को दीवार पर चढ़ा दिया, अंदर महेश चंद्र और अनीता के शव पड़े हुए थे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।
गोली मारकर की हत्या
पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया, अंदर कमरे में पति पत्नी के खून से लथपथ शव मिले हैं। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई। हत्या की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस जांच में जुटी हुई है। महेश चंद्र की किसी से रंजिश तो नहीं थी, इसके साथ ही कई अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।