Saturday , 31 October 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: Police station Tran Yamuna Incharge change after third day of Raj Chauhan Murder
बिगलीक्स

Agra Local News: Police station Tran Yamuna Incharge change after third day of Raj Chauhan Murder

436

आगरालीक्स ..Agra Local News: आगरा के होटल में रंगबाज राज चौहान की हत्या का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ है, ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हटाए गए।


आगरा में 23 जनवरी की रात को कालिंदी विहार यमुना पार के एसएन होम स्टे में शराब पार्टी के दौरान रंगबाज राज चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 23 साल के राज चौहान के सात गोली मारी गईं थी, गोली मारने से पहले होटल के कमरे में मारपीट भी हुई थी इसका वीडियो भी सामने आया था। सीसीटीवी फुटेज में राज चौहान सहित अन्य लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे लेकिन अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी ट्रांस यमुना हटाए गए
सोमवार रात को थाना प्रभारी ट्रांस यमुना को हटा दिया है। उनकी जगह थाना नाई की मंडी के प्रभारी हरेंद्र कुमार को थाना ट्रांस यमुना का नया प्रभारी बनाया गया है। राज चौहान हत्याकांड में भी पुलिस ने कई संदिग्ध पकड़े हैं लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

कुछ ही दिन में राज चौहान ने खड़ा किया गैंग
राज चौहान मूल रूप से बेदई सादाबाद का रहने वाला था उसके पिता का बीमारी से 2016 में निधन हो गया था। इसके बाद से मां नीरजा देवी बेटे राज और हर्ष चौहान को लेकर नाई की सराय आ गईं थीं इसके बाद से ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने लगी थी। राज चौहान के निधन के बाद उनके दादा उदयवीर ने जमीन छोटे बेटे के नाम कर दी थी इससे बौखलाए राज चौहान ने अपने दादा की हत्या कर दी थी। बाद में इस मामले में परिवार ने राज चौहान के भविष्य को देखते हुए समझौता कर लिया था। उधर, राज चौहान ने ट्रांस यमुना क्षेत्र में अपना गैंग बढ़ाना शुरू कर दिया। नगला रामबल के प्रिंस को गोली मार दी थी, उसे जेल भेज दिया गया था। दो दिसंबर को जेल से बाहर आने के बाद राज चौहान के समर्थकों ने जुलूस निकाला था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Body of a female constable found in a government quarter at the Agra Police Lines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव मिला....

बिगलीक्स

Agra News: Woman Doctor lodge FIR

आगरालीक्स आगरा में महिला डॉक्टर को मनचला परेशान कर रहा है, फर्जी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Clear sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में दो दिन तक बादल छाए रहने के बाद आज...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 31st October 2026

आगरालीक्स आगरा का 31 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी...

error: Content is protected !!