आगरालीक्स …आगरा में इंडियन हर्निया सोसायटी द्वारा निशुल्क लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी शिविर का आयोजन 27, 28 व 29 अक्टूबर को सचखंड हॉस्पीटल (सिकन्दरा) में किया जा रहा है। शिविर में समस्त प्रकार के हर्निया (पेट, इन्सीजिनल, इनस्वाइनल) के ऑपरेशन देश विदश के विख्यात दूरबीन विधि सर्जनों द्वारा किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक डॉ. मौर्या सचखंड अस्पताल (सिकन्दरा), डॉ. अमित श्रीवास्तव अस्पताल (दिल्ली गेट) व सिद्धार्थ मौर्या अस्पताल (कौशलपुर) में सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी डॉ. अमित श्रीवास्तव द्वारा दी गई।