Thursday , 6 August 2026
Home आगरा Agra Local News: Divisional Commissioner issued strict instructions on complaints in the meeting of Agra College Management Committee…#agranews
आगरा

Agra Local News: Divisional Commissioner issued strict instructions on complaints in the meeting of Agra College Management Committee…#agranews

236

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में शोध छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक की जांच को गठित समिति ने पाया—शिक्षक का आचरण नहीं है ठीक..आरोपी शिक्षक को हर साल करना होगा ये काम

आगरा कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक में मंडलायुक्त ने कई सख्त निर्देश जारी किए हैं. इतिहास विभाग के शिक्षक महावीर सिंह के खिलाफ काॅलेज की शोध छात्रा द्वारा की गयी यौन उत्पीड़न की शिकायत के प्रकरण में आयुक्त द्वारा गत बैठक में यूजीसी विनियम 2015 के अन्तर्गत गठित आन्तरिक जांच समिति द्वारा जांच करने एवं कार्यवाही के निर्देश दिए गये थे. समिति द्वारा यह माना गया कि शिक्षक का आचरण अभद्रता की श्रेणी है. इस संस्तुति पर निर्णय लिया गया कि शिक्षक महावीर सिंह प्रति वर्ष अपना चरित्र निष्ठा का प्रमाण पत्र देंगे तथा शिक्षक अंतिम सेवाकाल तक आन्तरिक जांच समिति की सतत निगरानी में रहेंगे.

अनुपस्थित चल रहे शिक्षक की भी होगी जांच
मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बैठक में लगभग एक साल से आगरा काॅलेज से अनुपस्थित चल रहे डाॅ आनन्द पाण्डेय (शिक्षक, भौतिकी विभाग) के विरूद्ध कृत कार्यवाही का मामला उठा. इसमें जांच अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की संस्तुति सहित आख्या को स्वीकृत करते हुए आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि एक समिति का गठन किया जाए, जो समस्त कार्यवाही एवं सम्बन्धित पत्रावलियों का परीक्षण करने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करेगी. इस समिति में एडीएम वित्त एवं आगरा काॅलेज के दो वरिष्ठ शिक्षक शामिल होंगे. वहीं रिटायर्ड कार्यवाहक प्राचार्य नरेन्द्र सिंह के खिलाफ हुई शिकायत प्रकरण में आयुक्त ने पूर्व में गठित समिति द्वारा पुनः जांच किए जाने के निर्देश दिए. एकल स्थानान्तरण हेतु नियमान्तर्गत प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष अनापत्ति पत्र निर्गत करने तथा परिवीक्षाकाल पूर्ण कर चुके कर्मचारियों के स्थायीकरण संबंधित आवेदनों पर विचार किया गया. जिसमें एकल स्थानान्तरण हेतु चार शिक्षकों एवं दो कर्मचारियों के स्थायीकरण आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गयी.

बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी
आगरा काॅलेज, आगरा की एमजी रोड़ से सटे प्राचार्य आवास से लेकर भौतिकी विज्ञान विभाग (एसएन मेडिकल चौराहा तक) मुख्य परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत बाउन्ड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने, फेन्सिग तार लगवाने, क्षतिग्रस्त बाउन्ड्री की मरम्मत, दो प्रवेश द्वारों का गेट सहित नवनिर्माण कराये जाने का वित्तीय अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की गयी. आगरा काॅलेज में अवस्थापनागत विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत इच्छुक दान-दाताओं/अनुदान दाताओं/पुरा छात्रों द्वारा विशिष्ट प्रयोजनों हेतु प्रदत्त धनराशि के लिए ‘‘आगरा काॅलेज सामान्य विशिष्ट प्रयोजन निधि’’ के गठन के प्रस्ताव को आयुक्त महोदय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी.

ये प्रसताव भी रखे
उच्च शिक्षा मंत्री उ0प्र0 योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, अग्रवाल समाज तथा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा आगरा काॅलेज में ‘महाराजा अग्रसेन शोध पीठ’ की स्थापना का प्रस्ताव रखते हुए काॅलेज को इस निमित्त वित्तीय अनुदान उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव रखा गया. उक्त प्रस्ताव को आयुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्देश दिए गये कि शोध पीठ में शोध छात्रों की सुविधा का ध्यान रखा जाए तथा अनुदान दाताओं द्वारा शोध पीठ की स्थापना के साथ साथ इसके संचालन के दायित्व का भी निर्वहन किए जाने का प्रावधान किया जाए. आगरा के प्रसिद्ध व्यवसायी सेठ पदमचन्द जैन के पुत्र द्वारा काॅलेज प्राचार्य के समीप स्थित भूमि पर एक भवन का निर्माण, एक ऑडिटोरियम एवं बी फार्मा, डी फार्मा के संचालन तथा निर्माण हेतु वित्तीय अनुदान देने का प्रस्ताव किया गया है. प्रस्ताव पर विचारोपरान्त आयुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी. इसके अलावा आगरा काॅलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण अपने विभागों में नियमित रूप से सेवाएं देंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : ‘Sawan’ special offer at Ajanta Sweets, Kamla Nagar, Agra—refresh your palate with frozen snacks.

आगरालीक्स…अजंता स्वीट्स ने अपनी पारंपरिक मिठाईयों के साथ सावन के इस शुभ...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha continue at Mahakaleshwar Dham in Agra

आगरालीक्स…आगरा में श्रीराम की मनोहारी बाल लीलाओं और विश्वामित्र यज्ञ प्रसंग से...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: The former Janakpuri committee accorded a grand welcome to the organizing committee

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव में तैयारियों के साथ ही छाने लगा उत्साह....

आगरा

Agr News: Bharat Vikas Parishad Amritam organized a Bhajan Sandhya at the Shiva Temple located in State Bank Colony, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शिव उपासना एवं भजन संध्या में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे....

error: Content is protected !!