आगरालीक्स…Agra News: आगरा के बहुचर्चित गौरव गुप्ता अपहरण के बाद हत्या के मामले में सपा नेता नितिन कोहली बरी। दो अन्य आरोपी सपा नेत्री शम्मी कोहली और मोहित भारद्वाज की पहले हो चुकी है मौत।
अभियोजन के अनुसार, शुभम एनक्लेव, नटराजपुरम निवासी राकेश गुप्ता ने 25 फरवरी 2010 को प्राथिमिकी दर्ज कराई थी, इसमें आरोप लगाए थे कि सात बजे उनका बेटा गौरव गुप्ता गेट के बाहर खड़ा था। सपा नेत्री शम्मी कोहली, उनका बेटा नितिन कोहली, मोहित भारद्वाज और विकास छाबड़ा स्कॉर्पियो से आए और गौरव को जबरन कार में बिठा कर ले गए। अगले दिन 26 फरवरी को सुबह मुगल रोड स्थित भूड़ के बाग के पास गौरव गुप्ता का शव मिला था।
सपा नेत्री शम्मी कोहली और मोहित भारद्वाज की हो चुकी है हत्या
मामले के विचारण के दौरान मई 2012 में सपा नेत्री शम्मी कोहली की बस में हत्या कर दी गई थी, 21 नवंबर 2012 को मोहित भारद्वाज की भी हत्या हो गई थी। साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने सपा नेता नितिन कोहली को बरी कर दिया।