फिरोजाबादलीक्स…पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के नाम पर 42 लाख ठगे. पुलिस ने पति—पत्नी को किया अरेस्ट
प्रदेश के पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री अशोक यादव व उनके साथी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के नाम पर 42 लाख ठगने वाले पति—पत्नी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. यह कार्रवाई शिकोहाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की है. शनिवार को इनको अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राय सिंह उर्फ विशाल और उसकी पत्नी पिंकी को उनके शंभू नगर सिाित आवास से पकड़ा.7 साल पुराना है मामला
मामला सात साल पुराना है 19 फरवरी 2019 को थाना एका क्षेत्र की रहने वाली पिंकी और उसके पति राय सिंह ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद महिला और उसके पति ने पूर्व मंत्री पर दबाव बनाया. बदनामी के डर से पूर्व मंत्री ने राजीनामा करने के लिए दोनों आरोपी पति पत्नी को 42 लाख रुपये से अधिक की धनराशि दी. पैसा मिलने के बाद महिला ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर मुकदमा वापस ले लिया.
खुद को ठगा महसूस करने और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पूर्व मंत्री अशोक यादव ने 9 जुलाई 2022 को कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति पत्नी के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की प्राथमिकी दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई. जब टीम ने दोनों पति पत्नी से पूछताछ की तो उन्होंने शपथ पत्र में अपने हस्ताक्षर फर्जी बताए. इसके बाद एफएसएल, आगरा को हैंडराइटिंग मिलाने के लिए अनुरोध किया गया. वहां से अब रिपोर्ट आने व क्राइम ब्रांच की लंबी जांच के बाद शनिवार को शिकोहाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दोनों पति—पत्नी को अरेस्ट कर लिया और जेल भेज दिया.