आगरालीक्स… सीएम योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे पर सडक पर कूडा फेंकने पर कार्रवाई की जाएगी, इसकी मुनादी कराई गई है। ताजमहल पश्चिमी गेट पर झाडू लगाने के लिए 500 झाडू तैयार कराई जा रही हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा आ रहे हैं, वे यहां कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पर 500 लोगों के साथ झाडू लगाएंगे। उनके आने से पहले ताजमहल के आस पास के क्षेत्र को चमकाने में दिन रात नगर निगम की टीम लगी हुई है। इसके साथ ही झाडू तैयार कराई जा रही हैं, ये झाडू एक ही तरह की हैं, इनकी लंबाई का भी ध्यान रखा गया है, बताया जा रहा है कि 26 अक्टूबर को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर 500 लोग झाडू लगाएंगे, उनके हिसाब से झाडू तैयार कराई जा रही हैं।
नगर निगम ने कराई मुनादी
नगर निगम द्वारा ताजमहल के आस पास मुनादी कराई गई है, इसमें कहा गया है कि नगर 26 अक्टूबर को सड़क पर कूड़ा न फेंके। कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
हैलमेट पहनकर हटाया ततैया
नगला पैमा में कार्यक्रम स्थल प्राथमिक विद्यालय को भी चमकाया जा रहा है। विद्यालय के अंदर लगे पेड़ पर ततैया छत्ते हैं। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए छत्ते हटाने का प्रयास चलता रहा।
26 अक्टूबर के लिए रूट डायवर्जन
सुबह 7 .30 से 11 बजे तक एत्माउददौला तिराहे से यमुना किनारा, श्मशानघाट विक्टोरिया पार्क, आगरा किला तक वाहन नहीं जा सकेंगे, इन्हें जीवनी मंडी, पालीवाल पार्क होते हुए एमजी रोड की तरफ निकाला जाएगा। माल रोड से आगरा किला होकर यमुना किनारा से एनएच 2 को जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
रेलवे माल गोदाम से मोती महल, ग्यारह सीढी मेहताब बाग का मार्ग सुबह 7 .30 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। वाहनों को नुनिहाई, नगला रामबल होते हुए निकाला जाएगा।
एमजी रोड से पंचकुइयां बोदला होकर राजस्थान और मथुरा जाने वाले बसों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह से मलपुरा नहर होकर निकाला जाएगा।
सुभाष पार्क से जीआईसी मैदान तक वाहन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे, सिकंदरा की तरपफ से आने वाले वाहनों को साकेत कॉलोनी होते हुए सीओडी व जयपुर हाउस की तरपफ निकाला जाएगा, कलक्ट्रेट और शाहगंज की ओर से जाने वाले वाहनों को भोगीपुरा होते हुए साकेत चौराहे की तरपफ निकाला जाएगा।