आगरालीक्स… आगरा में आज जरूरी काम कर लें, 26 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ के आगरा विजिट के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। वे आगरा में आठ घंटे रहेंगे, इससे यमुना किनारा, एमजी रोड, सुभाष पार्क, जीआईसी और ताजमहल के आस पास के क्षेत्र में रूट डायवर्जन रहेगा।
26 अक्टूबर के लिए रूट डायवर्जन
सुबह 7 .30 से 11 बजे तक एत्माउददौला तिराहे से यमुना किनारा, श्मशानघाट विक्टोरिया पार्क, आगरा किला तक वाहन नहीं जा सकेंगे, इन्हें जीवनी मंडी, पालीवाल पार्क होते हुए एमजी रोड की तरफ निकाला जाएगा। माल रोड से आगरा किला होकर यमुना किनारा से एनएच 2 को जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
रेलवे माल गोदाम से मोती महल, ग्यारह सीढी मेहताब बाग का मार्ग सुबह 7 .30 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। वाहनों को नुनिहाई, नगला रामबल होते हुए निकाला जाएगा।
एमजी रोड से पंचकुइयां बोदला होकर राजस्थान और मथुरा जाने वाले बसों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह से मलपुरा नहर होकर निकाला जाएगा।
सुभाष पार्क से जीआईसी मैदान तक वाहन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे, सिकंदरा की तरपफ से आने वाले वाहनों को साकेत कॉलोनी होते हुए सीओडी व जयपुर हाउस की तरपफ निकाला जाएगा, कलक्ट्रेट और शाहगंज की ओर से जाने वाले वाहनों को भोगीपुरा होते हुए साकेत चौराहे की तरपफ निकाला जाएगा।