आगरालीक्स…“लाल चुनरिया ओढ़े मैया आई, भक्तों के जीवन में खुशियां लाई”…आगरा की ओर से करौली में मेहंदी, जागरण और जयघोष से गुंजायमान हुआ कैला महारानी सेवा उत्सव का प्रथम दिवस..
राजराजेश्वरी कैला देवी ट्रस्ट आश्रम, करौली में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा, आगरा द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे कैला महारानी सेवा उत्सव का प्रथम दिवस सोमवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के अनुपम वातावरण में संपन्न हुआ। आश्रम परिसर दिनभर “जय कैला मैया” और “मैया तेरी महिमा अपरंपार” के जयघोषों से गूंजता रहा। मेहंदी, भजन, जागरण और भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां कैला मैया के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट किया। सेवा उत्सव के प्रथम दिवस का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा छड़ी पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत माता की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां केला मैया को श्रद्धापूर्वक मेहंदी अर्पित की। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने हाथों में माता के नाम की मेहंदी लगवाई और माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।इसके बाद सितारों एवं सुंदर कढ़ाई से सुसज्जित लाल रंग की आकर्षक पोशाक मां कैला मैया को अर्पित की गई। सायंकाल माता का भव्य जागरण आयोजित हुआ, जिसमें भक्तिरस में डूबी भेंटों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देवी जागरण के दौरान भारत विकास परिषद अमृतम शाखा के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने अपने स्वर से माता की भेंट प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “कैला मैया आई हैं, भक्तों के घर आई हैं…. न जाने किस रूप में नारायण
मिल जाएंगे… जैसे भजनों ने भक्तिभाव से आनंदित कर दिया।