Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Need Smart Approaches to Resolving Traffic Problems in Densely Populated Markets of Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Need Smart Approaches to Resolving Traffic Problems in Densely Populated Markets of Agra

277

आगरालीक्स…ये छोटा सा वीडियो देखें और बताएं, इन हालातों में कैसे बच्चे स्कूल, मरीज अस्पताल या आम आदमी रेलवे स्टेशन पहुंचे ? घने बाजारों में जाम से बचाने को आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने उठाई आवाज

आगरा में स्कूल, अस्पताल या रेलवे स्टेशन जैसी आवश्यक जगहों पर समय से पहुंचना एक बड़ी चुनौती है। मेट्रो की वजह से लगने वाले जाम पर फिर भी गाहे—बगाहे मंथन हो ही जाता है मगर किनारी बाजार, रावत पाड़ा, सेव का बाजार, फुव्वारा बाजार, थाना कोतवाली क्षेत्र समेत तमाम पुराने बाजारों में तो जाम की वजह से आए दिन होने वाली परेशानियों पर चर्चा करने वाला तक कोई नहीं है। अब आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन ने इसे लेकर आवाज उठाई है। साथ ही प्रशासन से मैन पॉवर बढ़ाने, स्मार्ट प्लानिंग, टेक्नोलॉजी की मदद लेने का आग्रह किया है।

आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आगरा में मेट्रो की वजह से जाम हम झेल ही रहे हैं परंतु शहर के घने बाजारों में स्थिति उससे भी ज्यादा दयनीय है। बच्चे स्कूल से लौटने में परेशान हो रहे हैं, कोई बीमार हो जाए तो समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंच सकता, किसी को कोई जरूरी यात्रा करनी हो और वो भले ही समय से निकले लेकिन न जाने कौन से चौक—चौराहे पर जाम उसका रास्ता रोक ले। रेलगाड़ी या बस छूट जाए।

जौहरी बाजार से लेकर किनारी बाजार, रावत पाड़ा, सेव का बाजार फुव्वारा बाजार, थाना कोतवाली क्षेत्र तक की जनता और व्यापारी परेशान हैं। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वाहन खड़े करने की जगह नहीं है, इसकी वजह से बेतरतीब वाहन खड़े किए जा रहे हैं। दुकानों के सामने जिसकी मर्जी वो अपनी गाड़ी खड़ी करके चला जाता है फिर चाहे ग्राहक को निकलने की जगह न मिले या भले ही इसकी वजह से लंबा जाम लग जाए। निजी वाहनों के अलावा लोडिंग वाहनों को रोकने और भारी वाहनों के आवागमन को रोकने वाला कोई नहीं है। सड़क पर बेतरतीब खडे होकर दूसरों का रास्ता रोकने और जाम लगवाने वाले वाहनों के चालान करने वाला कोई नहीं है।

दवा कारोबारियों ने कहा कि पहले एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने नियम बनाए थे, चालान करे, यहां तक की व्यापारियों का सड़क पर रखा सामान जब्त किया, तब स्थिति काबू में आई थी। लेकिन अब एक बार फिर पहले से ज्यादा बदतर स्थिति है।

व्यापारियों ने कहा कि यह बाजार बेहद घने हैं। यहां अगर जाम से निपटना है तो प्लानिंग भी स्मार्ट होनी चाहिए। चिंतन—मंथन करने से ही रास्ता निकल सकता है। मेडिकल इमरजेंसी, स्कूली वाहनों, वैकल्पिक मार्ग, टाइमिंग, ट्रैफिक मार्शल, सामान्य उपाय, रैपिड रिस्पांस, रूट प्लानिंग, हेल्पलाइन जैसी चीजों पर काम करने की आवश्यकता है। वहीं आम नागरिकों से अपील है कि वे इन घने बाजारों में निकलने की जल्दबाजी न करें, धैर्य से काम लें, ओवरटेक करने की कोशिश न करें। इससे चीजें और खराब होती हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!