आगरालीक्स आगरा में हेल्प आगरा हॉस्पिटल से मरीजों को सस्ती दर पर सुविधांए उपलब्ध कराने पर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सम्मानित।
फिरोजाबाद क्लब में श्रुति सेवा निधि न्यास फिरोजाबाद द्वारा अक्षराभिषेकोत्सव 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन को हेल्प आगरा हॉस्पिटल में शुरू हुई एक्सरे , पैथोलॉजी व डायलिसिस सेवा के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान हेल्प आगरा की विभिन्न सेवाओं व उनके आर्थिक व संख्यात्मक आंकडे प्रस्तुत किए। साथ ही सेवार्थ संस्थान चेरीटेबल कैसर हॉस्पिटल फिरोजाबाद में संजीवनी सहयोग ट्रस्ट द्वारा असहाय व गरीब कैसर रोगियों के इलाज में किये जा रहे सहयोग की भी जानकारी दी गई, वे इसके ट्रस्टी भी है।उन्होने अपनी तरफ से 250000 रुपये धनराशि का चैक भी ट्रस्ट के किशन अग्रवाल को भेंट किया। फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा, कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक पीकेजिन्दल, हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ, राजेन्द्र अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे।