आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पालतू डॉगी की मौत होने पर मुंडन करवाया, तेरहवीं भी की।
आगरा के शाहदरा बगीची के रहने वाले घनश्याम दीक्षित ने साल 2012 में दिल्ली से एक लेब्राडोर खरीदा था, लेब्राडोर का नाम टाइगर रखा। टाइगर उनके घर में परिवार के सदस्य की तरह से ही रह रहा था, सभी उसे बहुत प्यार करते थे। टाइगर को हर रोज तिलक करते थे। ( Agra News: 14 year old pet dog tiger died, Funeral & Terahavi performed )
28 जनवरी को बीमारी के चलते मौत
14 साल के टाइगर की जनवरी में तबीयत खराब हो गई, उसका कई जगह इलाज कराया लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 28 जनवरी को टाइगर की मौत हो गई। टाइगर की मौत होने पर परिवार को घर का एक सदस्य कम होने का बहुत दुख हुआ, टाइगर की कॉलोनी में ही शव यात्रा निकाली गई, इसके बाद परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार करने के लिए राजघाट ले गए। मुंडन भी करवाया।
तेरहवीं में ब्रहृभोज कराया
टाइगर की मौत पर हिंदू रीति रिवाज से सभी क्रियाएं की गईं, अंतिम संस्कार के बाद तेरहवीं की गई, ब्रहृभोज कराया गया। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।