आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एडीए ने अटलपुरम के बाद ग्रेटर आगरा को विकसित करने के लिए टेंडर किए जारी, 4000 प्लॉट और फ्लैट की की जाएगी बिक्री।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे इनर रिंग रोड के पास रायपुर रहनकलां में 400 हेक्टेयर भूमि पर एडीए द्वारा ग्रेटर आगरा विकसित की जानीं हैं। यहां 10 टाउनशिप बनाई जाएंगी, इन टाउनशिप में एचआईजी, एमआईजी प्लाट और फ्लैट बनाकर एडीए द्वारा बिक्री की जाएगी।
टेंडर किए गए जारी ( Agra News: ADA release Tender for township Sindhupuram & Yamunapuram of greater Agra development)
ग्रेटर आगरा में एडीए द्वारा सबसे पहले सिंधुपुरम और यमुनापुरम टाउनशिप विकसित की जानी हैं। इन दोनों टाउनशिप के लिए एडीए द्वारा सड़क विकसित की जाएंगी, पानी की निकाली और डक्ट बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं, करीब एक करोड़ रुपये से एडीए इन दोनों टाउनशिप को विकसित करेगा।
नौ मार्च को खुलेंगे टेंडर
एडीए उपाध्यक्ष एम अरुनमोली के अनुसार, नौ मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर और यमुनापुर 43.77 हेक्टेयर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा उसे जल्द से जल्द विकास कार्य करने होंगे।
ये होंगी टाउनशिप
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर