Thursday , 28 May 2026
Home हेल्थ UPORTHOCON 2026 in Agra, More than 700 orthopedic specialists provided information on modern techniques…#agranews
हेल्थ

UPORTHOCON 2026 in Agra, More than 700 orthopedic specialists provided information on modern techniques…#agranews

374

आगरालीक्स…अब रोबोटिक टेक्निक से भी हो रहे घुटना प्रत्यारोपण. स्मार्ट सेंर्स और एआई का किया जा रहा उपयोग. आगरा में 700 से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञों ने दी आधुनिक तकनीकियों की जानकारियां…UPORTHOCON 2026 शुरू

अब रोबोटिक तकनीक के जरिए भी नी रिप्लेसमेंट किए जा रहे हैं जो थ्रीडी इमेजिंग और रोबोटिक आर्म का उपयोग करके घुटने की सर्जरी में बेजोड़ सटीकता तो प्रदान करती ही है साथ ही पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित है. स्मार्ट सेंर्स और एआई का उपयोग करके कूल्हे या घुटे के प्रत्यारोपण के बाद रिकवली और कार्यक्षमता की निगरानी करती हैं. शुक्रवार को आगरा के होटल क्लार्क शिराज में आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा यू०पी० ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की 50th UPORTHOCON 2026 (Golden Jublee) के शुभारंभ पर विषय विशेषज्ञों ने नई तकनीकियों की जानकारी साझा की और इनसे उपचार की सरलता भी बताई.

50th UPORTHOCON 2026 में आयोजक अध्यक्ष डा. अरून कपूर द्वारा बताया कि कान्फ्रेंस के पहले दिन (20 फरवरी 2026) लगभग 700 विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया. आयोजक सचिव डा० अमृत गोयल आचार्य एवं विभागाध्यक्ष अस्थि रोग विभाग द्वारा बताया गया कि Robotic Knee Replacement की शुक्रवार को वर्कशॉप का आयोजन किया गया. कान्फ्रेंस में प्रदेश के डा० तुषार आनन्द, मेरठ द्वारा नयी तकनीक रोबोटिक Knee पर, डा. अनूप खरे, आगरा द्वारा Inteli Joint पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये. सयोजक डा. अशोक विज एवं डा. संजय धवन द्वारा बताया कि कान्फ्रेंस मे डा. सचिन भट्ट, डा. शुभांकर शेखर ने टोमा वर्कशॉप Proximal Humerus nailing पर वर्कशॉप आयोजित की गयी.

कांफ्रेंस में डा. पीयूष कुमार मिश्रा ने Al (Artificial Intelligence in Orthopaedics) पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये. कान्फ्रेंस में देश के डा. आलोक अग्रवाल, एम्स रायपुर ने Stem Cell पर, पुणे से डा. पंकज जिन्दल ने हाथों के फैक्चर पर, सूरत से डा. धवल देसाई ने कधे व हाथ के फैक्चर पर अपने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये. डा. राजीव रमन कोलकाता, IOA सचिव ने कन्धे के उतरने से बचाव के समबन्ध व्याख्यान दिया जिसके Session को डा. रजत कपूर द्वारा संचालित किया गया.

50th UPORTHOCON 2026 में आगरा ओर्थोपेडिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष डा. अतुल अग्रवाल, सचिव डा. अनुपम गुप्ता, आगरा के वरिष्ठ हडडी रोग विशेषज्ञ डा. रवि सबरवाल, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. सीपी पाल, डा. बृजेश शर्मा, डा. प्रवेन्द्र शर्मा, डा. अंकित वार्ष्णेय, डा. आरके. अरोडा, डा. गौरव राजपाल, डा. राकेश मोहनिया, डा. विवेक मित्तल डा. केएस दिनकर, डा. विपुल अग्रवाल, डा. सोविक यादव, डा. शुभम खण्डेलवाल, डा. राजेश गोयल, डा. विनीत पाठक, डा. सुधान्शु अग्रवाल ने भी उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: Patient on ventilator for 35 days gets new life at SN Hospital, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 35 दिन से वेंटिलेटर पर रहे मरीज को...

हेल्थ

Agra Live News: Cardio Metabolic GIT & Respiratory Conclave-2026 in Agra on May 21…#agranews

आगरालीक्स…लोगों में लाइफस्टाइल डिजीज (मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक, मोटापा और कैंसर) क्यों...

हेल्थ

Agra Live News: Midterm CME-2026 in Agra on May 17, neurology experts from across the country will gather…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 17 मई को जुटेंगे देश के जाने माने न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ....

हेल्थ

Agra Live News: Robotic Surgery may start in SN Medical College in Agra, Video

आगरालीक्स……Agra News: वीडियो देखें, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दुनिया के...

error: Content is protected !!