आगरालीक्स…आगरा में चल रहे UPORTHOCON 2026 में Lower Limb के फैक्चर और स्पाइन पर विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान. नई तकनीकों से कराया अवगत..
आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा यूपी ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की 50th UPORTHOCON 2026 कान्फ्रेंस के दूसरे दिन डा० पीयूष कुमार मिश्रा, डा० सन्तोष सिंह एवं डा० अमित जैसवाल ने बताया कि कान्फ्रेंस मे बेंगलूरू से डा० अजीत कुमार ने Lower Limb के फैक्चर पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। आगरा ओर्थोपेडिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष डा अतुल अग्रवाल एवं सचिव डा अनुपम गुप्ता, डा० संजीव बोरा एवं डा० राजीव गुप्ता द्वारा बताया गया कि कान्फ्रेंस के दूसरे दिन गाला डिनर को आयोजन किया गया।मुम्बई के डा0 राम चडडा ने स्पाइन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जिस Session का संचालन डा० साइंटिफिक अध्यक्ष डा० बृजेश शर्मा ने किया। डा० विवेक मित्तल एवं डा० के० एस० दिनकर ने Lower Limb Trauma पर session का संचालन किया। आयोजक अध्यक्ष डा० अरून कपूर एवं आयोजक सचिव डा० अमृत गोयल आचार्य एवं विभागाध्यक्ष अस्थि रोग विभाग द्वारा बताया गया कि कान्फ्रेंस घुटने का प्रत्यारोपण एवं ऑर्थोस्कोपी पर डा सीएस यादव दिल्ली, डा संजय गुप्ता दिल्ली एवं डा आशीष कुमार, केजीएमयू लखनउ ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये।
कान्फ्रेंस सयोजक डा. अशोक विज एवं डा० संजय धवन द्वारा बताया कि कान्फ्रेंस में पंचासवी वर्षगांठ काफी धूम-धाम के साथ आयोजित की जा रही है। प्रदेश व देश से आये चिकित्सकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आगरा के वरिष्ठ हडडी रोग विशेषज्ञ डा कार्तिक पूर्ति, डा अतुल कुलश्रेष्ठ, डा अमित सिंघल, डा गुरदीप सिंह, डा मनोज शर्मा, डा डीवी शर्मा, डा एससी साहू, डा मुकेश गोयल, डा आरके शकुन्त, डा प्रभात कुमार, डा सुनील सवनानी, डा आयुष अग्रवाल, डा राजीव गोयल, डा योगश बिन्दल, डा यशवर्धन शर्मा, डा मयूर गुप्ताभी उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया।