आगरालीक्स …Agra News: आगरा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के यमुना पार के नगला किशनलाल में भूरा का परिवार रहता है, भूरा का अपने छोटे भाई सत्तो से विवाद चल रहा था। सोमवार को भूरा और सत्तों में विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। आरोप है कि सत्तो ने भूरा पर लोहे क सब्बल से कई वार किए।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
भूरा पर सब्बल से वार करने से वह नीचे गिर गया, सूचना पर पुलिस पहुंची ने भूरा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।