आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 5 जिलों की टीमों ने छापे में 62 हजार किलोग्राम से अधिक सरसों का तेल और रिफाइंड किया जब्त, 21 नमूने लिए। मची खलबली।
सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शहनाज हैदर आबिदी के अनुसार,लखनऊ , झांसी, फर्रुखाबाद, कानपुर और मथुरा के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने सोमवार को आगरा में एक के बाद एक छापे मारे। टीम ने 62058 किलोग्राम सरसों का तेल, सोयाबीन रिफाइंड ऑयल और राइस ब्रायन ऑयल सील किया है। इसकी कीमत करीब 82 लाख रुपये है। प्रांरभिक जांच में टीम को सरसों, रिफाइंड के तेल की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही मिलावटी होने की आशंका है।
टीम द्वारा की गई कार्रवाई
मंगल एडिबल ऑयल छलेसर: टीम को सोयाबीन, रिफाइंड ऑयल और राइस ब्रायन ऑयल में गंदगी मिली। मिलावट की आशंका पर 36850 लीटर तेल जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 46 लाख रुपये है।
महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज शमसाबाद: टीम के छापे के दौरान कच्ची घानी कोल्हू तेल तैयार किया जा रहा था, सरसों के तेल के दो नमूने लिए हैं।
एमएम ऑयल कारपोरेशन : टीम पहुंची उस समय सरसों का तेल और रिफाइंड पामोलिन आयल तैयार हो रहा था। मिलावट की आशंका पर 12 हजार किलोग्राम रिफाइंड पामोलिन ऑयल जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 15.48 लाख रुपये है। 570 किलो सरसों का तेल जब्त करने के साथ दो नमूने लिए हैं।
आगरा ऑयल एंड जनरल इंडस्ट्रीज नराइच: टीम ने 4140 लीटर रिफाइंड सोयाबीन आयल जब्त किया है इसकी कीमत करीब 5 लाख है। 8498 लीटर सरसों का तेल जब्त किया है, इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है। सरसों के तेल के आठ और रिफाइंड के तीन नमूने लिए हैं।
श्याम जी इंटरप्राइजेज नंद लाल पुर हाथरस रोड: टीम ने 200 लीटर राइस ब्रायन आयल जब्त किया है। नमूने लिए हैं।