आगरालीक्स…Agra Local News : आगरा में चंद्रग्रहण पर सुबह 6.20 बजे सूतक काल लगते ही मंदिरों के पट बंद हो गए हैं। मंगलवार को लगड़े की चौकी हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में कितने बजे खुलेंगे पट और होगी पूजा जानें।
चंद्रगहण पर मंगलवार सुबह 6.20 बजे से पहले ही मंदिरों में पूजा और आरती कर ली गई, सूतक काल लगते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए गए हैं। सूतक काल चंद्रग्रहण की समाप्ति यानी शाम 6.46 बजे तक चलेगा।
लगड़े की चौकी मंदिर में सुबह चढ़ाया गया चोला
मंगलवार को सुबह चार बजे लगड़े की चौकी मंदिर के पट खुलने के बाद अभिषेक कर चोला चढ़ाया गया और आरती के बाद सुबह 6.20 बजे पट बंद कर दिए गए, दिन में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। माल रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में शाम को चंद्रग्रहण की सामप्ति के बाद मंदिर की सफाई की जाएगी इसके बाद चोला चढ़ाया जाएगा। रावली स्थित अनुमार मंदिर में चंद्रग्रहण की समाप्ति के बाद सुंदरकांड का पाठ और आरती की जाएगी।