आगरालीक्स …..Agra Local News: आगरा के इंजीनियर, कारोबारी, छात्र सहित तमाम लोग ईरान, इस्राइल, सऊदी अरब सहित युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी।
आंवलखेड़ा के रहने वाले योगेश शर्मा आबूधाबी की स्टील कंपनी में इंजीनियर हैं। वे ढ़ाई साल से आबूधाबी में हैं, जहां उनकी कंपनी है उससे पांच किलोमीटर की दूरी पर अमेरिका का बेस कैंप है इस बेस कैंप पर ईरान हमला कर रहा है। हवा में मिसाइल और ड्रोन दिखाई दे रहे हैं।
केंद्रीय हिंदी संस्थान में हिंदी सीख रहे ईरान के तीन छात्र
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में ईरान के तीन छात्र हिंदी सीखने के लिए आए हुए हैं उनके परिजन भी चिंता में हैं। वहीं, आगरा से भी छात्र ईरान सहित अन्य देशों में फंसे हुए हैं।
हेल्प लाइन नंबर
ईरान तेहरान 98 9128109115 व्हाटस एप नंबर 989128109109
इस्राइल तेल अबीव 972 54 7520711, व्हाटस एप नंबर 972 54 2428378
सऊदी अरब रियाद 800 247 1234 टोल फ्री, व्हाटस एप 966 542126748
इराक बगदाद 964 771 651 1185