आगरालीक्स….Agra Local News: वीडियो देखें दर्दनाक, यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, पति पत्नी सहित छह की मौत। वैन में डबल डेकर बस ने मारी टक्कर।
यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह 4 बजे सादाबाद क्षेत्र में ईको वैन को पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ईको वैन में डबल डेकर बस घुस गई और ईको वैन में सवार लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पति पत्नी सहित छह की मौत
ईको वैन और डबल डेकर बस के घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पति पत्नी सहित छह की मौत हो गई। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में मरने वाले धौलपुर के बताए जा रहे हैं, पुलिस शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।
दिल्ली से धौलपुर जा रहे थे लोग
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईको वैन में 11 लोग सवार थे और ये दिल्ली से धौलपुर के लिए जा रहे थे। वहीं, नोएडा से गौरखपुर के लिए डबल डेकर बस आ रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोर 141 पर डबल डेकर बस ने आगे चल रही वैन को टक्कर मार दी।
मृतक
1-विजय पुत्र सुखराम बघेल निवासी सुडरई थाना शमशाबाद, आगरा
- पिंकी पत्नी विजय निवासी सूटरही, शमशाबाद, आगरा
- नाथू देवी पत्नी अमर सिंह निवासी रोई खास, शमशाबाद जनपद आगरा
- दिनेश पुत्र हुकम सिंह निवासी गंगोलियापुर, राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान
- सुनीता पत्नी दिनेश निवासी गंगोलियापुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान
- लोकेश पुत्र भूरी सिंह निवासी चमोलीघर, राजाखेड़ा, धौलपुर
घायल
1 मनोज पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 29 वर्ष
- रानी पत्नी मनोज निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 28 वर्ष
3.वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश निवासी गद्रपुरा थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 37 वर्ष
4 पूनम पुत्री पप्पू निवासी राजाखेड़ा थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब15 वर्ष
5 आर्यन आर्यन पुत्र अजय निवासी चौरंग बेड थाना बहा जनपद आगरा उम्र करीब 10 वर्ष
6 कुमारी अंशु पुत्री अजय निवासी उपरोक्त उम्र करीब 7 वर्ष
7 प्राची पुत्री विजय उपरोक्त उम्र करीब 3 वर्ष
8 लक्ष्य पुत्र विजय निवासी उपरोक्त उम्र करीब 2 वर्ष
9 आयुष पुत्र वीरेंद्र निवासी गद्रपुरा थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 13 वर्ष
10 जयदीप पुत्र मनोज निवासी बजाना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 4 वर्ष