आगरालीक्स…Agra Local News: आगरा में कार सामने से आ रहे ट्रक से टकराई, तीन साल की बच्ची सहित दो की मौत, कई घायल।
आगरा में मंगलवार सुबह फतेहाबाद से बाह के लिए जाने वाले मार्ग पर अरनोटा पुल के पास फतेहाबाद की तरफ से आ रही कार सामने से बाह की तरफ से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, कार के अंदर लोग बुरी तरह से फंसे हुए थे उन्हें बाहर निकाला गया।
तीन साल की बच्ची सहित दो की मौत
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोहद भिंड के गांव अनुपूरा का रहने वाला परिवार होली पर कार से अपने घर जा रहा था। हादसे में 42 साल के रामकुमार और तीन साल की तनु की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हैं उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।