आगरालीक्स…किस रंग से खेलें होली, कौन सा रंग रहेगा शुभ. जानिए सभी 12 राशियों के लिए किस रंग की होली खेलने से होगा लाभ
मेष राशि:-- इसका स्वामी मंगल है। अग्नि तत्व होने के कारण इस राशि के लोगों के लिए लाल और पीला रंग शुभ तथा होली खेलने के लिए उत्तम है। क्योंकी लाल रंग प्रेम और सच्चाई का और पीला रंग अपनेपन और सहनशीलता का प्रतीक होता हैवृष राशि:--इसका स्वामी शुक्र है। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण, बेंगनी और नारंगी रंगों से होली खेलना शुभ रहेगा
मिथुन राशि:--इसका स्वामी बुध है। वायु तत्व की राशि होने के कारण तथा बुध का हरे रंग का प्रतीक होने के कारण, इस राशि के लोग शुभफल लाभ के लिए हरे रंग से हौली खेलना उत्तम रहेगा
कर्क राशि:-- इसका स्वामी चंद्र है। जल तत्व की राशि होने के कारण सफेद वस्त्र पहन कर हरे और पीले रंग से होली खेले तो उत्तम रहेगा
सिंह राशि:--इसका स्वामी सूर्य है। अग्नि तत्व की राशि होने के कारण सुनहरी- पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेले तो उत्तम रहेगा
कन्या राशि:-- इसका स्वामी बुध है। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण हरे, भूरे या नारंगी रंगों से होली खेले तो उत्तम रहेगा
तुला राशि:-- इसका स्वामी शुक्र है। वायु तत्व की राशि होने के कारण नीले, केसरिया अथवा गुलाबी रंगों से होली खेलना शुभ रहेगा
वृश्चिक राशि:-- इसका स्वामी मंगल है। जल तत्व की राशि होने के कारण लाल, मरून और पीले रंग से होली खेलना उत्तम रहेगाधनु राशि:-- इसका स्वामी गुरू है। अग्नितत्व की राशि होने के कारण लाल एवं पीला रंगों से होली खेलना उत्तम रहेगा
मकर राशि:-- इसका स्वामी शनि है। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण नीले, भूरा अथवा काले रंग से होली खेलना उत्तम रहेगा
कुंभ राशि:-- इसका स्वामी भी शनि है। वायु तत्व की राशि होने के कारण काला, बैंगनी तथा गुलाबी रंग से होली खेलना उत्तम रहेगा
मीन राशि:-- इसका स्वामी गुरु है। जल तत्व की राशि होने के कारण पीले रंग से होली खेलना उत्तम रहेगा
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरूदेव पं.हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250