यूपीलीक्स…कासगंज में रिश्वत लेते पकड़ा गया तहसीलदार का पेशकार. एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ 25 हजार की घूस लेते दबोचा
यूपी के कासगंज से एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए तहसीलदार के पेशकार को अरेस्ट किया है. पटियाली तहसील में की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. पेशकार द्वारा 25 हजार की घूस मांगी जा रही थी. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील में ये कार्रवाई की. पेशकार बृजेश यादव को जमीन की फोती के काम के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया. टीम पेशकार को मौके से ही अरेस्ट कर कोतवाली ले आई. इससे तहसील में अफरातफरी मच गई.