आगरालीक्स…आगरा में आज धूप में दिखी नरमी. तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक हुआ कम. बारिश के बन रहे आसार…जानें मौसम का अपडेट
आगरा में पिछले कुछ दिनों से निकल रही चटक धूप ने मई जैसी गर्मी मार्च में ही महसूस करा दी थी. इसके कारण पूरे प्रदेश में आगरा सबसे गर्म जिला भी रहा लेकिन शुक्रवार को धूप में नरमी देखने को मिली. सुबह के समय हल्की सर्दी भी महसूस हुई. धूप निकली लेकिन उसका तेज थोड़ा कम था. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा.आईएमडी के अनुसार आगरा में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 15 मार्च को बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 13/03/26) 34.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/03/26) 19.4
Departure from Normal(oC) 4.3