Thursday , 4 June 2026
Home हेल्थ Agra News: Digital Health ID – Abha ID will capture the patient’s entire record, including illnesses and tests…#agranews
हेल्थ

Agra News: Digital Health ID – Abha ID will capture the patient’s entire record, including illnesses and tests…#agranews

258

आगरालीक्स…आगरा में अब निजी हॉस्पिटल या सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं, रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफार्म पर दर्ज होगा. मरीज की जांच से लेकर बीमारी और इलाज का ब्योरा एक क्लिक में मिलेगा

मरीज का इलाज चाहे निजी अस्पताल में हो या फिर सरकारी अस्पताल में. उसका सारा रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफार्म पर दर्ज किया जाएगा. एक क्लिक में मरीज की जांच, बीमारी और इलाज का ब्योरा उपलब्ध होगा. इसकी जानकारी देते हुए स्वस्थ्य परिवार कल्याण की सचिव रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयुष्मान डिजिटल मिशन की आगरा तथा अलीगढ मण्डल की मण्डलीय कार्यशाला में दी गई. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से प्रदेश के सभी नागरिकों की डिजिटल स्वास्थ्य आई डी -आभा आई डी (आयुष्मान भारत डिजिटल आई डी )सृजन का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत नागरिकों द्वारा आभा ऐप पर स्वयं या समीप के चिकित्सालयों मे आभा आईडी बनवा सकते है.

आभा आईडी का चल रहा कार्य
आशा, एएनएम, सीएचओ द्वारा आभा आईडी बनाई जा रही है, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज मे पंजीकरण के समय ही आभा आईडी बनाई जा रही है, आभा आईडी से जुड़े हुए हेल्थ रिकॉर्ड -जाँच, इलाज एक ही स्थान पर हमेशा के लिए संकलित रहेंगी और कहीं भी कभी भी आभा आईडी से समस्त स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी /इतिहास जाना जा सकेगा. इस अवसर पर आभा आईडी बनने की जनपद वार समीक्षा की गयी, एमडी आईबीडीएम रितु माहेश्वरी ने मण्डलीय कार्यशाला मे बताया कि आभा आईडी सभी नागरिकों की बननी है. सभी चिकित्सा इकाई /स्वास्थ्य संस्थान की एच एफ आर- हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर, सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओ की यूनिक एच पी आर- हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्टरी,पी एच आर- पर्सनल हेल्थ रजिस्ट्री तथा एच आई एस- हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम ये पांच कम्पोनेंट मिलकर एक इकोसिस्टम बनाते है जिससे कभी भी किसी मरीज द्वारा आभा आई डी से जुड़ा हेल्थ रिकॉर्ड देख सकता है और अपनी सहमति के आधार पर ए बी डी एम एकीकृत चिकित्सा इकाई पर शेयर कर सकता है. डाटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रहेगा.

आभा आईडी लिंग रहेगा सुरक्षित
एबीडीएम के सयुंक्त निदेशक डॉ मोहित सिंह ने कार्यशाला मे डिजिटल प्रजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए बताया की स्वास्थ्य सम्बंधित डाटा ऑनलाइन फार्म मे आभा आई डी लिंक रहेगा सुरक्षित रहेगा जिसमे कोई भी एडिटिंग नहीं की जा सकेगी. रोगियों को भौतिक रूप मे पर्चे रिपोर्ट आदि ले जाने से मुक्ति मिलेगी. सम्मेलन मे आगरा के जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण आगरा मंडल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव,अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ डॉ मोहन झा,जिला चिकित्सालय आगरा के यस आई सी डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा, जनपद मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डॉ ऋषि गोपाल,डॉ सुरेंद्र मोहन, कुलदीप भारद्वाज, पंकज जायसवाल श्री शैलेन्द्र शर्मा, दिलीप, मंडलीय कार्यशाला में दोनों मण्डलो के प्रमुख निजी चिकित्सक डॉक्टर पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष आई एम ए फिरोजाबाद, डॉ अंकुर बंसल आगरातथा मंडल में स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केदो के चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे. मंच का संचालन डॉक्टर पीयूष जैन उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: On World No Tobacco Day, people were made aware about the ill effects of tobacco in SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएन में किया लोगों को तंबाकू के...

हेल्थ

Dr. Sushil Singhal successfully performed 3 major open heart surgeries in a single day at Yatharth Hospital….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीटीवीएस सर्जन डॉ. सुशील सिंघल का कमाल. एक ही दिन...

हेल्थ

Agra Live News: AOS to launch public awareness campaign on traffic rules and road safety#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित वाहन चलाने के...

हेल्थ

Agra Live News: Patient on ventilator for 35 days gets new life at SN Hospital, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 35 दिन से वेंटिलेटर पर रहे मरीज को...

error: Content is protected !!