फिरोजाबादलीक्स…प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ गया आशिक. बोला—शादी नहीं हुई तो कूद कर जान दे दूंगा..
फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. प्रेमिका से शादी न होने से नाराज होकर युवक पहले टॉवर चढ़ा और फिर खुद ने ही डायल 112 पर फोन पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद युवती के पिता को बुलाया गया. करीब तीन घंटे बाद समझाने के बाद उसे उतारा गया. घटना मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ गांव की है. नगला मावती में राहुल नाम का युवक रहता हे. वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है लेकिन शादी की बात नहीं बनी. इससे नाराज होकर वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस भी आ गई. पुलिस ने समझाया लेकिन युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा और कूदने की धमकी देने लगा. पुलिस ने युवती के पिता को भी बुलाया. करीब तीन घंटे तक वह टावर पर ही बैठा रहा. काफी समझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद उसे अपने साथ थाने ले आई.