फिरोजाबादलीक्स….पति से झगड़ा करने के बाद पत्नी लगा रही थी फंदा, पुलिस के पास पहुंचा फोन. 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई. थाना पचोखरा क्षेत्र के नगला महादेव में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस 8 मिनट में न सिर्फ मौके पर पहुंची बल्कि दरवाजा तोड़कर जान देने की कोशिश कर रही महिला को बचा भी लिया. महिला ने यह कदम पति से हुए झगड़े के बाद उठाया था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.पुलिस को नगला महादेव गांव में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. इस पर थानाध्यक्ष अमित तोमर अपनी टीम और मिशन शक्ति पुलिस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जब घर का दरवाजा बंद पाया तो बिना देर किए उसे तोड़ दिया और अंदर पहुंचकर टीम ने महिला को फंदा लगाने से पहले ही सुरक्षित उतार लिया. पुलिस ने महिला को समझाया और उसके परिजनों से भी बातचीत कर मामला शांत कराया. महिला ने बताया कि पति शराब पीकर आया था और खीर बनाने की कह रहा था. मना किया तो मारपीट की. अक्सर शराब पीकर आता है और मारपीट करता हे. इसी वजह से परेशान होकर मरने की कोशिश की. मेरी सास भ्ज्ञी उसका पूरा साथ देती है. पति बड़े बेटे को लेकर भा गया है. सास ने ही पुलिस को सूचना दी थी.