आगरालीक्स… आगरा नगर निगम चुनाव में गाडी में बैठकर कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी विनोद बंसल पहुंचे, उनका जुलूस मदिया कटरा तिराहे से प्रारम्भ हुआ। जहां सैकडों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। जुलूस का शुभारम्भ विनोद बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जुलूस हरीपर्वत चौराहे से एमजी रोड होते हुए नगर निगम पहुंचा। जगह-जगह कांग्रेस समर्थकों ने विनोद बंसल व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
दोपहर 11.45 बजे मदिया कटरे तिराहे से प्रारम्भ हुआ कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी विनोद बंसल का नामांकन जुलूस दोपहर 12.45 पर सूरसदन चौराहे पहुंचा। जुलूस में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में पूर्व एमपी निहाल सिंह, पूर्व कृषि मंत्री डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, शहराध्यक्ष दुषयंत शर्मा, अबरार हुसैन व राम टंडन आदि ने विनोद बंसल का माल्यार्पण कर स्वागत किया व जीत के लिए शुभकामनाए दी। जुलूस के साथ सैड़कों की संख्या में हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे कार्यकर्ता विनोद बंसल के विजय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं की भी अच्छी खासी संख्या थी। जुलूस लगभग एक घंटे में सूरसदन चौराहे पहुंचा, जहां से विनोद बंसल नामांकन के लिए चार वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर पंचायत में दाखिल हुए। यहां सर्वप्रथम उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर व महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ की। इस मौके पर मुख्य रूप से चंद्र मोहन पाराशर (सर्वोदय नेता), गोविन्द अग्रवाल, राजीव गुप्ता, शबाना खंडेलवाल, राजकुमारी माहौर, कृष्णा तिवारी, सरोज सिंह, मनोरमा शर्मा, मौहम्मद अयूब, रवि कुमार अग्रवाल, अशोक शर्मा, चिराग जैन, अश्वनि जैन, मनोज जैन बोरा, अरविन्द दौनेरिया, रमाशंकर एडवोकेट, राजू लवानिया, नंदलाल भारती, कपूरचंद रावत, मौहम्मद इब्राहिम, मौहम्मद सोनू कुरैशी, मौहम्मद जाहिद हुसैन, मौहम्मद सलाउद्दीन कुरैशी आदु मौजूद थे।