अलीगढ़लीक्स…जिस युवती से लव मैरिज की वह होटल में दूसरे प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई. पुलिस के साथ पति ने रंगेहाथ पकड़ा…
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. साढ़े तीन साल पहले उसने भी पत्नी के साथ लव मैरिज की थी लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया था और दोनों अलग—अलग रह रहे थे. घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.बुलंदशहर के गुलावठी में रहने वाला आकाश अपनी बहन के यहां अलीगढ़ आया हुआ था. यहां उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ काफी करीब देखा. आकाश ने शोर मचाने की बजाय दोनों का पीछा किया तो दोनों आकाश होटल में पहुंचे और यहां उन्होंने रूम बुक किया. इसके बाद आकाश ने पुलिस को सूचना दी और आकाश पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंचा. यहां उसने कमरा नंबर 302 को खुलवाया तो अंदर पत्नी और उसका प्रेमी था. पुलिस को देखकर दोनों के होश उड़ गए. पुलिस तीनों को लेकर थाने आ गई और इसके बाद कार्रवाई कर रही है.
साढ़े तीन साल पहले की थी लव मैरिजआकाश का अपनी पत्नी के साथ लवमैरिज की थी. साढ़े तीन साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा और पत्नी मायके आकर रहने लगी. उसने पति पर दहेज उत्पीड़न और मेंटेनेंस का मुकदमा दर्ज कराया था. वहीं पति का आरोप है कि पत्नी लगातार अपने एक अन्य पुराने प्रेमी से मिलती रही. इस मामले में पुलिस का कहना है कि पति—पतनी के बीच कोर्ट में विवाद चल रहा है. प्रेमी अलीगढ़ का ही रहने वाला है. पत्नी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है.