आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज रविवार को भी फ्लैट, मकान, दुकान का बैनामा करा सकते हैं। सभी उप निबंधक कार्यालय शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।
वित्तीय साल 31 मार्च को खत्म हो रही है, शनिवार को ईद की छुटटी थी। ऐसे में सदर तहसील के पांच उप निबंधक कार्यालय सहित जिले के सभी 10 उप निबंधक कार्यालय को रविवार को भी खोला गया है। ( Agra News: Sub Registrar office open on Sunday for registry )
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बैनामा
सहायक महानिरीक्षक निबंधक योगेश कुमार के अनुसार, सुबह 10 से शाम छह बजे तक जिले के सभी 10 उप निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे, लोग रजिस्ट्री करा सकते हैं। जिले में हर रोज करीब 650 रजिस्ट्री होती हैं इससे 15 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलता है।