आगरालीक्स …आगरा में स्विस कपल पर हमला हुआ, टवीट ने मोहब्बत की नगरी को शर्मसार कर दिया, डीजीपी ने अभियान चलाया कि स्विस कपल के स्वस्थ होने के लिए टवीट करें, स्विटजरलैंड में मीडिया ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की। अब आगरा को देश विदेश में सराहा जा रहा है तो डीजीपी सुलखान सिंह और आगरा पुलिस ने टवीट करने वाले लोगों को बधाई दी है।
22 अक्तूबर को आगरा के फतेहरपुरसीकरी में तिहरा गेट के पास स्विस युगल पर हमला कर दिया था, टवीट के द्वारा यह मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंचा था। सीएम से जवाब तलब किया गया। पुलिस ने पांच लड़कों को पकड़ा था। आरोपियों में तीन नाबालिग थे।हमले में युवती की हाथ की हड्डी टूट गई थी। युवक के सिर में फ्रैक्चर आया था। कान से सुनाई देना बंद हो गया था। कई दिन आपोलो दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था।
गेट वेल सून कैंपेन

एसएसपी अमित पाठक ने मीडिया को बताया कि बताया कि डीजीपी सुलखान सिंह के निर्देश पर टि्वटर पर विदेशी पर्यटकों के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए गेट वेल सून केम्पेन लांच किया गया। इस अभियान में देश विदेश से हजारों की संख्या में लोगों ने ट्वीट किया। सभी ट्वीट की एक बुकलेट बनवाई गई।
स्विस दूतावास को दी बुकलेट
एसएसपी अमित पाठक सात नवंबर को इस बुकलेट को लेकर दिल्ली स्थित स्विस टूतावास पहुंचे। वहां दूतावास में डिप्टी हैड ऑफ मिशन तमारा मोना एवं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार को बुकलेट भेंट की गई। स्विस टूतावास और विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस के ट्वीटर पर चलाए गए इस अभियान की स्विट्जरलैंड में भी सराहना की गई।