आगरालीक्स…आगरा में नहाने गए 17 और 14 साल के दो लड़के यमुना में डूबे. गोताखोर कर रहे तलाश..
आगरा में बड़ी घटना सामने आई है. सोमवार यमुना में नहाने के लिए गए 17 और 14 साल के दो बच्चे यमुना में डूब गए हैं. दोनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए और फिर डूब गए. कमला नगर और एत्माद्दौला थाने की पुलिस इनकी तलाश कर रही है. गोताखोरों को नदी में उतारा गया है. लड़कों के परिजन भी यहां आ गए हैं. फिलहाल तलाश जारी है.घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है. लोगों ने बताया कि यमुना में मेट्रो के लिए बनाए जा रहे पुल पर दोनों लड़के बैठे थे. तभी दोनों नहाने के लिए उतर गए और फिर गहने पानी में डूबने लगे. घटनास्थन पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों बच्चों के नाम 17 साल के हर्षित पुत्र सतीश निवासी लाल मस्जिद वाटर वक्र्स और 17 साल के राहुल पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी लाल मस्जिद के रूप में हुई है. फिलहाल दोनों की तलाश नदी में की जा रही है.