आगरालीक्स… आगरा में मेयर की सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बन गई है, खुद सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करने के लिए आगरा आ रहे हैं, वे यहां भाजपा से मेयर प्रत्याशी नवीन जैन के लिए कोठी मीना बाजार में चुनावी सभा करेंगे।
13 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आएंगे
भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी नवीन जैन को कडी टक्कर मिल रही है, ऐसे में भाजपा का पूरा ध्यान नवीन जैन के लिए जनसमर्थन जुटाने में लगा हुआ है। इसके लिए 13 नवंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आ रहे हैं, वे सूरसदन में बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे। टिकट बंटवारे के बाद चल रहे विरोध को समाप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
कोठी मीना बाजार में चुनावी सभा करेंगे सीएम योगी
मेयर पद के प्रत्याशी नवीन जैन की चुनावी सभा को सीएम योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को कोठी मीना बाजार में संबोधित करेंगे। उनका कार्यकर्ता तय हो गया है, इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भीड जुटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन वापस की तिथि नौ नवंबर
चुनाव चिन्ह आवंटन 10 नवंबर
मतदान 22 नवंबर
मतगणना 1 दिसंबर
ये हैं मेयर प्रत्याशी
नवीन जैन भाजपा
दिगंबर सिंह धाकरे बसपा
राहुल चतुर्वेदी सपा
विनोद बंसल कांग्रेस
लोचन चौधरी रालोद
राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी
सुमन श्रीवास्तव निर्दलीय समान अधिकार पार्टी
निर्दलीय
महावीर सिंह
हरीश माहौर
महेश चौधरी
विमल कुमार
अशोक कुमार
चौधरी बशीर
इन्होंने नाम लिए वापस
प्रदीप जैन
नीलू रानी सिंह
रमन लाल
नामांकन किए गए निरस्त
मुकेश कुमार शिव सेना
विनीत कुमार
बिलाल अहमद
दलजीत सिंह कथूरिया