Thursday , 4 June 2026
Home हेल्थ Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews
हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

278

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के दिमाग का पानी नाक में से बह रहा था. डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने की दूरबीन विधि से जटिल सीएसएफ राइनोरिया’ सर्जरी.

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जटिल से जटिल सर्जरी की जा रही हैं. इसके कारण आगरा और आसपास के जिले के लोगों को जयपुर, दिल्ली आदि जैसे शहरों में स्थित बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। अब एसएनएमसी के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक 35 वर्षीय महिला की जटिल 'सीएसएफ राइनोरिया' (CSF Rhinorrhea) रिपेयर सर्जरी को दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया है।

आगरा निवासी महिला पिछले एक साल से नाक से साफ पानी जैसा स्राव होने और लगातार सिरदर्द की समस्या से जूझ रही थी। झुकने या खांसने पर यह स्राव बढ़ जाता था, जिससे महिला को दैनिक कार्यों में भारी कठिनाई हो रही थी। विशेष बात यह थी कि महिला को पूर्व में न तो कोई चोट लगी थी और न ही कोई सर्जरी हुई थी। ईएनटी ओपीडी में परीक्षण और सीटी स्कैन के बाद पता चला कि मस्तिष्क और नाक की गुहा के बीच एक अस्थि दोष (Bone Defect) है, जिसके कारण मस्तिष्क मेरु द्रव (CSF) का रिसाव हो रहा था।

बिना चीरे के सफल सर्जरी
बीते 13 मार्च, 2026 को प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार और उनकी टीम ने उच्च गुणवत्ता वाले एंडोस्कोप (दूरबीन) का उपयोग कर बिना किसी बाहरी चीरे या निशान के इस दोष को ठीक किया। डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि यह एक अत्यंत संवेदनशील सर्जरी है, क्योंकि इसमें सीधे मस्तिष्क की झिल्ली और नाक के बीच के मार्ग को सुरक्षित करना होता है। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

"एस.एन. मेडिकल कॉलेज अब अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सर्जनों से सुसज्जित है। हमारा लक्ष्य है कि आम जनता को जटिल से जटिल ऑपरेशन की सुविधा संस्थान में उपलब्ध कराई जाए। " प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता का संदेश

टीम में शामिल सदस्य:-
ईएनटी टीम: डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सौम्याता नीरज एवं डॉ. रोहिणी।
एनेस्थीसिया टीम: डॉ. अर्पिता (नेतृत्व), डॉ. पल्लिका, डॉ. काजल एवं डॉ. अनुभव।
ईएनटी विभाग ने कहा कि विभाग भविष्य में भी ऐसी सभी जटिल सर्जरी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: On World No Tobacco Day, people were made aware about the ill effects of tobacco in SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएन में किया लोगों को तंबाकू के...

हेल्थ

Dr. Sushil Singhal successfully performed 3 major open heart surgeries in a single day at Yatharth Hospital….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीटीवीएस सर्जन डॉ. सुशील सिंघल का कमाल. एक ही दिन...

हेल्थ

Agra Live News: AOS to launch public awareness campaign on traffic rules and road safety#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित वाहन चलाने के...

हेल्थ

Agra Live News: Patient on ventilator for 35 days gets new life at SN Hospital, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 35 दिन से वेंटिलेटर पर रहे मरीज को...

error: Content is protected !!