आगरालीक्स …आगरा में लिंग परीक्षण की सूचना पर हॉस्पिटल में छापा मारा गया, हॉस्पिटल में बिना पंजीकरण की अल्ट्रासाउंड मशीन और झोलाछाप इलाज करता मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशासन के साथ लिंग परीक्षण और गर्भपात कराने की सूचना पर एसआर हॉस्पिटल, बाह में छापा मारा। पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ वीरेंद्र भारती ने बताया कि हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड मशीन थी लेकिन उसका पंजीकरण नहीं हुआ था, आशंका है कि अल्ट्रासाउंड के बाद गर्भपात कराए जाते हैं। हॉस्पिटल संचालक डॉ आरके सिंह मौजूद नहीं थी, वहां एक युवक मिला वही इलाज कर रहा था उसके पास कोई डिग्री नहीं थी। हॉस्पिटल का लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। हॉस्पिटल संचालक डॉ आरके सिंह के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।