मथुरालीक्स…मथुरा में जमींदोज हुई जर्जर पानी की टंकी. एक झटके में गिरी.
आगरा मंडल के मथुरा जिले के तहसील परिसर में खड़ी जर्जर पानी की टंकी को आज प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया. इस टंकी को गिराने से पहले पूरे परिसर को खाली करा लिया गया. गिरने के दौरान टंकी का एक हिस्सा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट की बिल्डिंग पर जा गिरा, जिससे कोर्ट परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है.छाता तहसील में स्थित इस टंकी को प्रशासन के आदेश पर ध्वस्त कराने से पहले अधिवक्तओं के चैंबर को खाली करा लिया गया. इसके सााि ही ट।की के आसपास जेएम कोर्ट कैंपस में भी किसी को रुकने नहीं दिया. टंकी के कंपन को देाते हुए आसपास के सरकारी आवासों में रहने वाले परिवारों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति् मकान के भीतर न हो.