आगरालीक्स…आगरा में श्री बांके बिहारी सत्संग समिति का 23वां सामुहिक एकादशी उद्यापन समारोह 27—28 अप्रैल को. सुंदरकांड का पाठ, व्यास पूजन भी होगा
आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) का 23वां सामुहिक एकादशी उद्यापन समारोह 27 व 28 अप्रैल को कला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होने जा रहा है. रविवार को इस दो दिवसीय समारोह का पोस्टर विमोचन समिति के भवन -339 पर किया गया. प्रेस वार्ता का शुभारंभ समिति संरक्षक रूपकिशोर बंसल, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप मित्तल और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बांके बिहारी जी के समक्ष दीप प्रज्वालन कर किया गया. महामंत्री प्रदीप मित्तल ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल, संयोजक बनवारीलाल अग्रवाल, अशोकबाबू गुप्ता और सुशील कुमार सिंह को बनाया गया है. वहीं मीडिया प्रभारी का दायित्व रूपेश अग्रवाल और अंकित अग्रवाल को दिया गया.अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि समिति पिछले 12 वर्षों से निरंतर सामाजिक और धार्मिक आयोजन करती आ रही है. सभी सदस्य तन मन धन से समिति के आयोजन को सफल बनाने हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं. कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया की आगामी 27-28 अप्रैल को समिति 23 वां सामुहिक एकादशी उद्यापन महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में करने जा रही है. साथ ही कहा जो भी जजमान एकादशी उद्यापन कराना चाहते हैं वह समिति भवन पर प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक पंजीकरण हेतु संपर्क कर सकते हैं. संरक्षक रूपकिशोर बंसल ने कहा वह लोग जो किन्ही कारणों से एकादशी उद्यापन घर पर संपन्न नहीं करा पाते हैं उन सभी के लिए समिति यह कार्यक्रम निरंतर 12 वर्षों से करती आ रही है.
मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल ने बताया कि एकादशी उद्यापन के प्रथम दिन भगवताचार्या श्री सुभाषचंद्र शाष्त्री जी एकादशी व्रत की कथा सुनाएंगे और उसके बाद सभी जजमान 56 ब्राह्मणों को अतिथ्य कर भोजन प्रसादी कराई जाएगी. वहीं दूसरे दिन सुंदरकांड का पाठ, व्यास पूजन और ब्रह्म भोज और अतिथि भोज कर कार्यक्रम को संपन्न कराया जायेगा. इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष कुसुम बंसल, राजकुमार अग्रवाल, राकेश कुमार सिंघल, विकास बंसल(लड्डू भाई), अशोक अग्रवाल(एलआईसी), अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुमन शर्मा, प्रीती सिंह, संदीप मित्तल, मनोज अग्रवाल, गौरव बिंदल, वीना गुप्ता आदि मौजूद रहे.