आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों के साथ चल रही हवाएं. 7 और 8 को आंधी—तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के बन रहे आसार…अभी गर्मी से मिलती रहेगी राहत
आगरा में पिछले कई दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. दिन में धूप निकल रही है लेकिन शाम होने के बाद ही मौसम बदल रहा है. काले घने बादलों का डेरा लग रहा है और हवाएं चल रही है जिससे मौसम कूल—कूल हो रहा है. मौसम विभाग ने फिर से आगरा में आंधी तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को आगरा में मौसम फिर से बदल सकता है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 06/04/26) 34.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/04/26) 17.9
Departure from Normal(oC) -3.2