Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Greater Agra: Agra will be new Noida of UP, Institute, Hospitals, Hotels, bridge in Greater Agra…#agranews
बिगलीक्स

Greater Agra: Agra will be new Noida of UP, Institute, Hospitals, Hotels, bridge in Greater Agra…#agranews

297

आगरालीक्स…आगरा की पहचान अब ग्रेटर आगरा से होगी, 10 हजार से अधिक परिवार रहेंगे. युवाओं को रोजगार मिलेगा क्योंकि इंस्टीट्यूट, हॉस्पिटल, होटल्स, मॉल्स बनेंगे. सीएम योगी बोले—दूसरा नोएडा होगा आगरा

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड के पास रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 है० भूमि पर ग्रेटर आगरा को विकसित किया जा रहा है. इस ग्रेटर आगरा में 10 आधुनिक टाउनशिप होंगी जो कि देश की बड़ी नदियों के नाम पर होंगी. सम्भावित लागत धनराशि रू0 5142.00 करोड़ से बनने वाला ग्रेटर आगरा दूसरा नोएडा होगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी सौगात, बनेगा स्मार्ट आगरा सेफ आगरा
मंगलवार शाम मौसम खराब होने के कारण अपने तय कार्यक्रम से एक घंटे देरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 बजकर 58 मिनट पर रहनकलां—रायपुरा पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रेटर आगरा आवासीय योजना में सनातन धर्म की सभी 10 पवित्र नदियों के नाम पर, जिन्हें हर सनातनी नहाते समय स्मरण करता है “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। उन्होंने कहा कि यह जमीन अब दूसरा नोएडा बन जायेगा. आवासीय टाउनशिप के साथ यहां कई ब्रिज बनेंगे, पर्यटन विकास की योजनायें आयेंगी, नये इंस्टीट्यूट खुलेगें, आधुनिक सड़कें, हास्पीटल, नगरीय विकास की योजनायें आदि आयेंगी, इससे आगरा स्मार्ट एवं सेफ आगरा के रूप में स्थापित होगा. आगरा स्मार्ट आगरा के साथ सेफ आगरा भी बनेगा. उन्होंने कहा कि इस टाउनशिप में 10 हजार से अधिक परिवार रहेंगे, इसमें गरीब भी, उद्यमी भी सभी के लिए आवास हैं. अपने सम्बोधन के अन्त में रू0 5142.00 करोड़ से आवासीय टाउनशिप, ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) तथा विभिन्न विभागों की व रू0 1324 करोड़ से जनपद की 324 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास योजनाओं को आगरा वासियों को समर्पित किया.

रबर चेक डैम और शिवाजी म्यूजियम का लोकार्पण होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा में जल्दी ही छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का लोकार्पण किया जाएगा. शहर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि साल के अंत तक सिविल एन्क्लेव की सौगात भी आगरा को मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि डीपीआर मिलते है, आगरा में यमुना नदी पर डाउन स्ट्रीम में रबर डैम बनाया जाएगा.

ग्रेटर आगरा में मई में होंगी प्लॉटों की बुकिंग
ग्रेटर आगरा में पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम टाउनशिप के लिए प्लॉटों का आवंटन होगा. एडीए ने यूपी रेरा में इसका पंजीकरण करा दिया है. मई 2026 में इन तीनों टाउनशिप में प्लॉटों का आवंटन होगा. एडीए द्वारा विकसित की गई अटलपुरम में प्लॉटों के रेट 29500 रुपये प्रति वर्गमीटर रखे गए थे ग्रेटर आगरा में 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक के रेट हो सकते हैं. टाउनशिप में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी वन, एमआईजी टू, एचआईजी, सुपर एचआईजी के 4353 आवासीय प्लाट होंगे। 45 मीटर चौड़ा रोड टाउनशिप के मध्य से होकर निकलेगा.

टाउनशिप में बनेंगी 10 टाउनशिप Greatet Agra area list
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर, 763 भूखंड
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर, 120 भूखंड
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर, 719 भूखंड
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर, 975 भूखंड
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर, व्यावसायिक भूखंड
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर, 220 भूखंड
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर, 293 भूखंड
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर, 706 भूखंड
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर, 557 भूखंड
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर, तीन भूखंड पब्लिक सर्विस सेक्टर और एक व्यावसायिक भूखंड

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!