Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The atmosphere in Agra was filled with the sound of ‘Jai Hanuman’….#agranews
आगरा

Agra News: The atmosphere in Agra was filled with the sound of ‘Jai Hanuman’….#agranews

84

आगरालीक्स…आगरा में जब ‘जय हनुमान’ की ध्वनि से भर उठा वातावरण, सैकड़ों कंठों में गूंजा श्री हनुमान चालीसा पाठ, भक्तिरस में डूबा तारक सेवा संस्था एवं शब्दोत्सव फाउंडेशन का आयोजन

खंदारी बायपास रोड स्थित होटल विक्रम पैलेस का सभागार उस समय भक्ति और आस्था के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा, जब तारक सेवा संस्था एवं शब्दोत्सव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा एक स्वर में किया गया चालीसा पाठ वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजाद भगत सिंह, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रंजना बंसल और स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी एके सिंह एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संत अरविंद महाराज एवं तिलकायत श्री मनकामेश्वर मंदिर मठ के श्री महंत योगेश पुरी महाराज द्वारा भगवान श्री हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अपने आशीर्वचनों में राष्ट्रीय संत अरविंद महाराज ने कहा कि हनुमान भक्ति व्यक्ति को अदम्य शक्ति, साहस और समर्पण प्रदान करती है, तथा प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा ही जीवन को सार्थक बनाती है। वहीं श्री महंत योगेश पुरी महाराज ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति को ऊर्जा का असीम स्रोत बताते हुए कहा कि हनुमान चालीसा उसका सजीव माध्यम है, और सामूहिक रूप से किया गया इसका पाठ समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करता है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. उमापति दीक्षित ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान चालीसा केवल स्तुति नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला दिव्य मंत्र है, जो हर संकट से लड़ने की शक्ति देता है। उन्होंने भक्तिमय भाव के साथ अंजनि-पुत्र महाबल-धाम, कपिस्वर कालहुं के मदहारी। कंचन-से तन सोहत राजत, हाथ गदा अरु देह वज्रारी॥ राम के काज संवारे सदा, तुम संकट-मोचन मंगल-कारी। भूत पिशाच निकट नहिं आवत, नाम जपे जब वीर प्रचारी॥ पंक्तियों से श्री हनुमान जी की महिमा पर आधारित काव्य संध्या के लिए कवियों को मंच पर आमंत्रित किया। कवियों ने अपनी ओजपूर्ण और भक्तिमय रचनाओं से वातावरण को आलोकित किया।

काव्य संध्या का संचालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ रुचि चतुर्वेदी ने हर कष्ट मिटाने को जग में, आते बजरंग बली। खुशियों का शुभ आशीष साथ, लाते बजरंग बली… पंक्तियों का पाठ किया। पदम गौतम ने अपने काव्य पाठ में कहा कि “धर्महीन रथ के पहिये का पथ में रुकना निश्चित है, रामनाम से विमुख हुए शीषों का झुकना निश्चित है…। इसके अतिरिक्त अशोक चौबे, डॉ. बृज बिहारी लाल ‘बिरजू’, मोहित सक्सेना, नूतन अग्रवाल ने भी अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भक्तिमय ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके उपरांत संतोष तिवारी के निर्देशन में संगीतमय स्वर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर…” की गूंज से पूरा सभागार भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंग बली से विश्व में युद्ध के संकटों से मुक्ति की कामना की। इस अवसर पर गीता प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. हरिवंश पांडे, प्रो लव कुश मिश्रा, हेमंत द्विवेदी, डॉ. भोजराज शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिंह, प्राचार्य आरबीएस कॉलेज प्रो. विजय श्रीवास्तव, सुनील दीक्षित, निर्मला दीक्षित, एड. रवि चौबे, डॉ. शिवानी पाठक, प्रीति यादव, वंदना पाराशर, दिवाकर तिवारी, प्रो हरभान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!