Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra News: 980 candidates participated in the Agniveer recruitment rally in Agra, with 800 passing…#agranews
आगरा

Agra News: 980 candidates participated in the Agniveer recruitment rally in Agra, with 800 passing…#agranews

165

आगरालीक्स…आगरा में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में 980 अभ्यर्थियों ने लिया भाग. 800 हुए पास. मेडिकल के लिए अगले दिन इनका हुआ चयन…

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO), आगरा द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली सुचारु, व्यवस्थित एवं बेहतर समन्वय के साथ निरंतर प्रगति पर है। 07 अप्रैल 2026 को हाथरस जनपद के अग्निवीर जनरल ड्यूटी अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो युवाओं के उच्च मनोबल एवं अनुशासन को दर्शाता है। प्रातःकालीन समय में लगभग 950 अभ्यर्थियों ने रैली स्थल पर रिपोर्ट किया और निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं स्क्रीनिंग प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से लगभग 800 अभ्यर्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिन्हें अगले दिन निर्धारित चिकित्सा परीक्षण हेतु चयनित किया गया है।

अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक प्रशासनिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। इनमें सुव्यवस्थित प्रवेश एवं निकास प्रबंधन, चिकित्सा सहायता दल, पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था तथा पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध शामिल हैं। समस्त गतिविधियों की निगरानी सेना के अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है, जिससे रैली का संचालन निर्बाध रूप से हो रहा है। सेना के अधिकारी नागरिक प्रशासन एवं स्थानीय प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहे हैं, जिनका सहयोग अवसंरचना, यातायात प्रबंधन एवं समग्र लॉजिस्टिक व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

रैली कार्यक्रम के अनुसार, 08 अप्रैल 2026 को निम्नलिखित निर्धारित है:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी – फिरोजाबाद जनपद

सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे रैली स्थल के प्रवेश द्वार पर प्रातः 0200 बजे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों तथा अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, आगरा पुनः स्पष्ट करता है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों या धोखाधड़ी करने वाले तत्वों से सावधान रहने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की सलाह दी जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

आगरा

Obituaries of Agra on 29th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra’s Oldest Sarkar Hospital, Delhi gate empaneled with  Ayushman Bharat PMJAY

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का सबसे पुराने सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली गेट आयुष्मान योजना...

error: Content is protected !!