आगरालीक्स..Agra News: आगरा में नोएडा की तरह बसने जा रहे ग्रेटर आगरा का थ्री डी मॉडल देखिए, 10 हजार आवास, जानें कब से शुरू होगी प्लॉट की बुकिंग और रेट। (Agra Live News: Plot allotment of Greater Agra for Three township may start from May 2026)
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड पर कुबेरपुर के पास रायपुर रहनकलां में 449.65 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा टाउनशिप का सीएम योगी आदित्यानाथ ने मंगलवा रको शिलान्यास किया। 5142 करोड़ रुपये से विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप हैं। इनके नाम नदियों पर रखे गए हैं, पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम के प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा यूपी रेरा में पंजीकरण करा लिया गया है
बोर्ड बैठक में रेट होंगे निर्धारित, मई में आवंटन
एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली के अनुसार, अप्रैल महीने के अंत तक बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में प्लॉट के रेट निर्धारित किए जाएंगे। इसके बाद मई भी प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,प्लॉट के लिए आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। ग्रेटर आगरा में 4353 आवासीय प्लॉट हैं और मिश्रित भू उपयोग वाले 164 प्लॉट भी हैं। अटलपुरम के प्लॉट का रेट 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, ग्रेटर आगरा में 33000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक प्लॉट का रेट हो सकता है। हालांकि, बोर्ड बैठक में रेट पर निर्णय लिया जाएगा।
ग्रेटर आगरा टाउनशिप में बनेंगी 10 टाउनशिप
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर, 763 भूखंड
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर, 120 भूखंड
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर, 719 भूखंड
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर, 975 भूखंड
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर, व्यावसायिक भूखंड
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर, 220 भूखंड
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर, 293 भूखंड
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर, 706 भूखंड
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर, 557 भूखंड
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर, तीन भूखंड पब्लिक सर्विस सेक्टर और एक व्यावसायिक भूखंड