आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रूट डायवर्जन के साथ ही तीन सुपर, 33 सब और आठ जोन बनाए गए हैं। हर जोन के प्रभारी एसीपी होंगे और दो दो मजिस्ट्रेट की डयूटी भी लगाई गई है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल शाम चार बजे से आंबेडकर भवन कटरा गड़रियान काजीपाड़ा से शोभायात्रा शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होती हुई 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे जीआईसी मैदान पर समापन होगा। इस दौरान भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी इसके साथ ही जगह जगह पर आंतरिक रूट डायवर्जन भी किया गया है।