आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रुह कंपा देने वाले एक्सीडेंट में बीटेक कर चुके दो दोस्तों की मौत। फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरे, मोबाइल लॉक होने से परिजनों को भी देर से मिल सकी जानकारी। ( Agra Live News: Two Btech Youth falls from 30 feet from flyover after car hit bike in Agra)
आगरा के एत्मादपुर, छलेसर के रहने वाले प्रोपर्टी डीलर जितेंद्र शर्मा का 22 साल के बेटे अभिषेक ने बीटेक की थी और वह पिता के साथ काम कर रहा था। अभिषेक के दोस्त तनु की गाड़ी की टक्कर हो गई थी, इस सिलसिले में वह रविवार सुबह घर से निकला और मंडी समिति पुलिस चौकी पर पहुंचा। रविवार रात 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था उसकी बाइक पर जयपुर निवासी 25 साल का सतवीर बैठा हुआ था, यह बताया जा रहा है कि अभिषेक और सतवीर ने साथ साथ बीटेक की थी और सतवीर अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर से आगरा आया था।
शाहदरा फ्लाईओवर पर पीछे से कार ने मारी टक्कर, 30 फीट नीचे गिरे
अभिषेक शर्मा और सतवीर बाइक से छलेसर लौट रहे थे, यमुना पार में शाहदरा फ्लाईओवर पर पीछे से कार आई, ओवर टेक करने के दौरान कार ने बाइक में टक्कर मार दी। अभिषेक और सतवीर बाइक से उछलने के बाद फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार को रोक लिया। वहीं, अभिषेक और सतवीर को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अभिषेक की मौत हो चुकी थी, सतवीर को एसएन में भर्ती कराया गया।
मोबाइल लॉक होने से परिजनों को दूर से मिली सूचना
पुलिस ने दोनों के मोबाइल चेक किए तो उसमें लॉक लगा हुआ था, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज नहीं थे। मोबाइल की सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में डालकर कॉल की, इसके बाद अभिषेक के परिजनों को जानकारी हुई लेकिन वे सतवीर को नहीं जानते थे, इसके बाद दूसरे मोबाइल की सिम से कॉल की तब सतवीर को जानकारी हुई।