Wednesday , 22 July 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Nagar Nigam Election 2017: Campaign end at 5 pm today
पॉलिटिक्स

Agra Nagar Nigam Election 2017: Campaign end at 5 pm today

179

आगरालीक्स… आगरा में आज सोमवार शाम पांच बजे नगर निगम चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा, इससे पहले प्रत्याशी दम दिखाएंगे, जुलूस और रैली से जाम लगा रहेगा। 22 नवंबर को मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
आगरा में मेयर, पार्षद, नगर पालिका और निकायों के लिए 22 नवंबर को मतदान होना है। इससे 48 घंटे पहले आगरा में चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे, ऐसा करते पाए जाने पर आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी।

रैली और निकलेंगे जुलूस
चुनाव का माहौल बनाने के लिए मेयर और पार्षद प्रत्याशी सोमवार को रैली और जुलूस निकालेंगे, इससे शहर में जगह जगह जाम लग सकता है। इसे देखते हुए ही घर से बाहर निकलें, जिससे जाम में न फंस जाएं। शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा।
22 नवंबर को रहेगा अवकाश
आगरा में 22 नवंबर को मतदान होगा, इसके चलते 22 नवंबर को आगरा में अवकाश रहेगा। स्कूल से लेकर कार्यालयों में छुटटी रहेगी। ​लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है।
आज होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
राज्य निर्वाचन आयुक्त पहले चरण के मतदान के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे, काननू व्यवस्था सहित तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

प्रेक्षक अनिल कुमार-2 होंगे

अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाॅल)/प्र0अ0 प्रेक्षक व्यवस्था डा0 कंचन सरन ने अवगत कराया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रेक्षक अनिल कुमार-2 (आई0ए0एस0) को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किया गया है, जिनका लोकल मोबाइल नम्बर-7060752110 है।
सहायक श्रमायुक्त श्री शेर सिंह को उनके लाईजन अधिकारी के रूप में सम्बद्ध किया गया है, जिनका मोबाइल नम्बर-9997188860 है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से किसानों का बड़ा ऐलान. विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम. बोले— उत्तर...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP workers donated blood on the eve of SP National President Akhilesh Yadav’s birthday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP BJP New Team : Ram Pratap Chauhan Mahamantri & Vijay Shivhare Mantri

यूपीलीक्स…. भाजपा की प्रदेश की नई टीम में राम प्रताप सिंह चौहान...

error: Content is protected !!